खाना बनाने से पहले किचन में करें यह 1 काम, होगा आर्थिक लाभ


By Sahil27, Aug 2023 03:00 PMnaidunia.com

किचन

हिंदू धर्म में रसोई घर को बेहद पवित्र माना गया है। वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी होता है।

मां लक्ष्मी

गरुड़ पुराण के मुताबिक, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किचन में रोजाना एक काम करना होता है। ऐसा करने से धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

रसोई की पूजा

गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि रोजाना खाना बनाने से पहले रसोई घर की पूजा करनी चाहिए। इससे धन में बरकत होनी शुरू हो जाएगी।

भोग लगाएं

ऐसा भी कहा गया है कि रसोई में तैयार हुए भोजन का भोग सबसे पहले किचन को ही लगाना चाहिए। ऐसा रोजाना पहली बार खाना बनाते समय करें।

लक्ष्मी का वास

गरुड़ पुराण के अनुसार, जिस घर में रसोई घर की पूजा की जाती है। वहां मां लक्ष्मी जरूर वास करती हैं और उस घर के लोगों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।

रसोई की साफ-सफाई

अगर आप मां लक्ष्मी को नाराज नहीं करना चाहते हैं तो रसोई घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। दरअसल, धन की देवी को गंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

धन-दौलत

धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी किसी से खुश हो जाती हैं तो उसे जीवन में धन-दौलत की कभी भी कमी महसूस नहीं करनी पड़ती है।

धन पर न करें घमंड

गरुड़ पुराण के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को धन पर घमंड नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

धन के मामले भाग्यशाली होते हैं ये 5 राशि के जातक, तिजोरी रहती है सदैव भरी