हेयर केयर के लिए बालों पर तेल लगाना जरूरी माना जाता है। ऐसा न करने पर बाल न झड़ने की परेशानी भी हद से ज्यादा बढ़ने लगती है।
शास्त्रों में शरीर और बालों पर तेल लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। उनका पालन न करने का अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ने लगता है।
सप्ताह में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब बालों पर तेल लगाना शुभ नहीं होता है। आइए जान लेते हैं कि इन दिनों में बालों पर तेल लगाने का शरीर पर क्या असर पड़ता है।
शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन अगर आप बालों पर तेल लगाते हैं तो आपके जीवन के दुख कभी समाप्त नहीं होंगे।
यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन बालों में तेल लगाने से व्यक्ति का बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। इसके साथ ही, आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
इस दिन तेल लगाने से व्यक्ति का सौभाग्य खत्म होने लगता है। व्यक्ति को जीवन में कई तरह के कष्टों का सामना भी करना पड़ता है।
ज्यादातर लोग रविवार के दिन ही अपने बालों में तेल लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन बालों पर तेल लगाने से व्यक्ति पूरे जीवन रोगी बन जाता है।
बालों पर तेल लगाने के लिए सोमवार, बुधवार और शनिवार का दिन शुभ होता है। इन दिनों में तेल लगाने से व्यक्ति की सुंदरता में भी वृद्धि होती है।
आज हमने जाना कि शास्त्रों में किस दिन बाल धोना सही नहीं माना जाता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ