इस दिशा में रखेंगे जलता हुआ दिया, तो पूरी जिंदगी रहेंगे गरीब


By Shivansh Shekhar20, Apr 2024 02:39 PMnaidunia.com

घर में दिया जलाना

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में दिया जलाने का महत्व काफी ज्यादा होता है। यह शुभ माना जाता है और इससे कई लाभ भी प्राप्त होता है।

नियम का पालन

हालांकि, घर में दिया जलाने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। आइए उन नियमों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इस दिशा में न रखें

यदि आप सुबह शाम किसी भी समय दीपक जलाते हैं तो भूल से भी दक्षिण दिशा की ओर उसे न रखें। ऐसा करने से रोग का आगमन होता है।

धन हानि

ऐसी मान्यता है कि दक्षिण दिशा में जलता हुआ दिया रखने से धन की हानि होती है क्योंकि मां लक्ष्मी आपसे नाराज होती हैं। यह करना अशुभ माना गया है।

यमराज से संबंध

दरअसल, हिंदू धर्म में यह बताया गया है कि दक्षिण दिशा का संबंध यमराज से होता है। ऐसे में इस दिशा में दिया रखने से नुकसान हो सकता है।

जलाना भी सही नहीं

ये ही नहीं आप दिया को दक्षिण दिशा की ओर रखकर जला भी नहीं सकते हैं। ऐसा करना एक पाप के समान है और घर से सुख शांति चली जाती है।

आती है कंगाली

इन बातों को आपको ध्यान में रखना जरूरी है। यदि आप यह गलती अनजाने में करते हैं तो भगवान से हाथ जोड़कर क्षमा मांगें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनुमान जयंती पर किन चीजों को घर लाने से चमकेगा भाग्य