Karwa Chauth: महिलाएं भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, गृहस्थी पर पड़ेगा बुरा असर


By Sahil01, Nov 2023 03:34 PMnaidunia.com

करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ का व्रत धार्मिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्रत के अलावा कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है।

शुभ और अशुभ चीजें

करवा चौथ के दिन कुछ चीजें को खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ चीजों को खासकर महिलाओं को खरीदने से मना किया जाता है।

घर ले आएं ये चीजें

करवा चौथ के दिन आप अपने घर बिछिया, कांच की चूड़ियां खरीदकर ला सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बिछिया और चूड़ियां पहनने से सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है।

रजनीगंधा का पौधा

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि करवा चौथ के दिन रजनीगंधा का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। घर की खुशहाली बरकरार रखने के लिए इस पौधे को घर में जरूर लगाएं।

मोर पंख

सुहागिन महिलाएं घर में खुशी का माहौल बनाए रखने के लिए मोर पंख भी रख सकती हैं। दरअसल, मोर पंख को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।

काले रंग के कपड़े

करवा चौथ के दिन महिलाओं को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। व्रत के दिन इस रंग के कपड़े खरीदकर लाना भी शुभ नहीं माना जाता है।

धारदार चीजें

व्रत के दिन धारदार चीजों को खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। चाकू, कैंची जैसी चीजों को व्रत के शुभ दिन खरीदने से बचना चाहिए।

सफेद रंग के वस्त्र

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन सफेद वस्त्र भी बाजार से नहीं खरीदने चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नीले फूल के टोटके से मिलेगा अपार धन