शनिवार को ये 6 काम करने से जिंदगी में आएगा तूफान


By Sahil18, May 2024 01:02 PMnaidunia.com

शनिवार को क्या न करें?

शनिदेव को शनिवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। यदि इन कार्यों को करेंगे तो न्याय के देवता नाराज हो सकते हैं।

सरसों का तेल न खरीदें

शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है। हालांकि, इस दिन सरसों का तेल खरीदना सही नहीं होता है।

नमक खरीदने से बचें

शनिदेव को नाराज नहींं करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन नमकर खरीदने की गलती न करें। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनिवार को नमक खरीदने से नुकसान हो सकता है।

बेटी को ससुराल न भेजें

शनिवार के दिन बेटी को ससुराल भेजने की गलती नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक रिश्तों में दिक्कते पैदा हो सकती है।

काले कपड़े न खीरदें

शनिवार के दिन काले कपड़े खरीदने की भी मनाही होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कोई भी काले रंग की चीज नहीं खरीदनी चाहिए।

बाल और नाखून न काटें

शनिवार के दिन बाल और नाखून न कांटें। माना जाता है कि ऐसा करने वाले के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती है।

शनिवार को शराब न पिएं

शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए जरूरी है कि शनिवार के दिन शराब न पिएं। इस एक गलती की वजह से शनिदेव नाराज हो जाएंगे।

गरीब या अपंग का अपमान न करें

शनिवार के दिन गरीब या अपंग व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पर्स में 1 इलायची रखने के फायदे