अक्सर लोग रविवार के दिन छुट्टी समझकर बहुत से ऐसे काम करते हैं, जिसे नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन न करें ये काम, जीवन में आ सकती है कंगाली-
रविवार के दिन तांबे से बनी चीजों को नहीं बेचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे धन की कमी होती है।
रविवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए। अगर जरुरी काम से यात्रा करनी है, तो धी या पान खाकर निकलें।
रविवार के दिन गलती से भी बाल नहीं कटवाना चाहिए। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
रविवार के दिन भूलकर भी नमक नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
रविवार के दिन काले, नीले या कत्थई रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
रविवार के दिन नई चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इससे कई समस्याएं बढ़ने लगती है और तनाव भी होने लगता है।
रविवार के दिन ये काम करने से जीवन में कंगाली आ सकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM