पीरियड्स के दौरान महिलाओं को खानपान का ध्यान रखना चाहिए वरना इस दौरान पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
पीरियड्स महिलाओं से जुड़ी शारीरिक समस्या है। इस दौरान 4 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद भी होता है।
कई लोगों की कैफीन पीने की आदत होती हैं, लेकिन पीरियड्स के दौरान कैफीन पीने से बचना चाहिए। कैफीन पेट दर्द को बढ़ा सकता है।
पीरियड्स के दौरान रेड मीट का सेवन भी नहीं करना चाहिए। रेड मीट में अधिक मात्रा में प्रोस्टाग्लैंडीन पाया जाता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है।
पीरियड्स के दौरान चिप्स और बिस्किट खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
पीरियड्स के दौरान मिर्ची वाला भोजन करने से भी बचना चाहिए। मिर्च वाला खाना खाने से पीरियड्स का दर्द बढ़ सकता है।
इन 4 चीजों को पीरियड्स के दौरान नहीं खाना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ