रात में ये चीजें खाने से सेहत को होगा भारी नुकसान


By Sahil14, Jun 2024 07:50 AMnaidunia.com

रात को क्या न खाएं?

अक्सर कहा जाता है कि डिनर हैवी नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, रात के समय कुछ फूड्स का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

मसालेदार भोजन

रात के समय ज्यादा मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। इस तरह का खाना खाने की वजह से नींद न आना और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

फल खाने से बचें

रात को फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। फलों में एक्टिव एंजाइम होते हैं, जिसकी वजह से आपकी नींद का स्तर बिगड़ सकता है।

खट्टे फल

बिल्कुल न खाएं संतरा और मौसमी जैसे खट्टे फलों का सेवन रात को नहीं करना चाहिए। इस तरह के फल खाने से पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है।

सलाद से परहेज करें

रात के समय सलाद खाने से भी परहेज करें। इन्हें पचाने में शरीर को थोड़ा ज्यादा समय लगता है, जिसकी वजह से पेट में मरोड़, गैस और ब्लोटिंग की समस्या होने का खतरा रहता है।

कार्ब्स वाले फूड्स न खाएं

डिनर में हाई कार्ब्स वाले फूड्स भी न खाएं। दरअसल, कार्ब्स वाली चीजों को खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

रात को हल्का खाना खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि रात के समय हल्का भोजन करना चाहिए। इसके लिए आप खिचड़ी, दाल या हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी केवल आपको सूचित करने के लिए है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से ही संपर्क करें।

यहां हमने जाना कि रात के समय किन फूड्स को खाने से बचना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पानी कैसे पिएं?