Vastu Tips: घर की दहलीज पर न रखें 4 चीजें


By Arbaaj10, Dec 2024 06:30 PMnaidunia.com

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर की दहलीज यानी मेन गेट पर 4 चीजों को नहीं रखना चाहिए। अगर कोई रखता है, तो उसे भारी नुकसान हो सकते हैं।

वास्तु शास्त्र

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। इसमें घर से जुड़ी शुभ और अशुभ चीजों के बारे में बताया गया है।

झाड़ू न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दहलीज पर भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए, क्योंकि झाड़ू का संबंध धन की देवी से माना जाता है।

मनी प्लांट न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दहलीज पर मनी प्लांट भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।

चप्पल न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दहलीज पर चप्पल-जूते भी नहीं रखने चाहिए। मेन गेट पर चप्पल रखने से देवी-देवता घर में वास नहीं करते है।

जंग लगा लोहा न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की मेन गेट पर जंग लगा हुआ लोहा भी नहीं रखना चाहिए। लोहा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में पीपल का पेड़ लगाने से क्या होता है?