घर की छत पर कूड़ेदान रखने से मिलेंगे उल्टे परिणाम


By Prakhar Pandey02, Feb 2024 02:53 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु में घर में मौजूद हर चीज के महत्व के बारे में बताया गया है। आइए जानते है घर की छत पर कूड़ेदान रखने से कैसे परिणाम मिलेंगे?

सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष

वास्तु में घर में मौजूद हर चीज का सकारात्मक और नकारात्मक असर बताया गया है। ऐसे में घर में रखा कूड़ेदान भी खास महत्व रखता है।

कूड़ेदान की जगह

घर में कूड़ेदान का होना बेहद जरूरी होता है। अगर वास्तु अनुसार यह सही न हो तो नकारात्मकता आती है। कूड़ेदान को हमेशा सही जगह पर रखना चाहिए।

किस दिशा में रखें?

हर दिशा और स्थान का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। घर की छत का संबंध राहु ग्रह से होता है। ऐसे में अगर आप छत को साफ रखते है तो राहु की गलत नजर नहीं पड़ती है।

राहु से संबंध

घर की छत को गंदा रखने पर राहु के दुष्प्रभावों का सामना भी करना पड़ सकता है। यह आपके जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

नकारात्मक परिणाम

घर का छत गंदा होना काफी खतरनाक माना जाता है। ऐसे में राहु का नकारात्मक असर घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। घर में रहने वाले लोगों को नई-नई परेशानियां आती है।

तरक्की के रास्ते

राहु के प्रभाव के चलते घर के सदस्यों की तरक्की पर भी ब्रेक लग जाता है। साथ ही, इससे आर्थिक परेशानियां भी बढ़ने लगती है।

अशांत राहु

अगर आपके घर का छत गंदा हो तो राहु अशांत हो जाता है। ऐसे में आपको गलत परिणाम दिखने लगते है। ऐसे में घर की छत पर कूड़े की बाल्टी नहीं रखनी चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में आग देखना हो सकता है इन खतरों का संकेत