मोर पंख को घर की किस जगह पर नहीं रखना चाहिए?


By Sahil04, Sep 2024 10:48 AMnaidunia.com

मोर पंख रखने के नियम

घर में मोर पंख को नियमों के तहत रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की कुछ जगहों पर मोर पंख रखने की गलती नहीं करनी चाहिए।

किचन में न रखें मोर पंख

वास्तु शास्त्र में किचन को घर का पवित्र स्थान माना जाता है। हालांकि, इस जगह पर मोर पंख को रखने की मनाही होती है।

बेडरूम में ऐसे न रखें

वैसे तो बेडरूम में मोर पंख को रखा जा सकता है। खैर, इसे ऐसी जगह न रखें, जिस तरफ आप पैर करके सोते हो।

मेन गेट पर न रखें

मोर पंख को घर के मेन गेट के पास रखने की भी मनाही होती है। माना जाता है कि ऐसा करने का बुरा असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।

बाथरूम के पास न रखें

घर में बाथरूम के पास भी मोर पंख को रखना शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल, इस जगह मोर पंख रखने से भगवान कृष्ण नाराज हो सकते हैं।

कम रोशनी वाले कमरे में न रखें

मोर पंख को उज्जवल भविष्य और सकारात्मकता का प्रतीक बताया गया है। यही कारण है कि इसे कम रोशनी वाले कमरे में रखने की मनाही होती है।

टूटे हुए मोर पंख न रखें

घर पर मोर पंख रखना चाहते हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि गलती से भी टूटे हुए मोर पंख को घर के अंदर किसी भी स्थान पर न रखें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि मोर पंख को किस जगह पर नहीं रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Chanakya Niti: भरोसेमंद लोगों को भी न बताएं अपनी ये बातें