सोते समय सिरहाने न रखें ये 5 चीजें, उड़ जाएगी रातों की नींद


By Sahil25, May 2024 03:59 PMnaidunia.com

सिरहाने न रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सिरहाने के पास कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। यदि आप रात को सोते समय इन चीजों को पास रखेंगे तो आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

नकारात्मकता बढ़ेगी

वास्तु शास्त्र की मानें तो तकिए के नीचे या सिर के पास कुछ चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। चलिए जान लेते हैं कि सिरहाने के पास क्या नहीं रखना चाहिए।

वॉलेट या पर्स

पैसे रखने के लिए सभी वॉलेट या पर्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, रात को सोते समय पर्स को सिरहाने के पास रखने की मनाही होती है।

अखबार, किताब या मैग्जीन न रखें

कुछ लोग सोने से पहले किताब पढ़ते हैं और सिरहाने के पास रखकर सो जाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना सही नहीं माना जाता है।

पानी की बोतल

सिरहाने पानी की बोतल रखकर सोने से इंसान की एकाग्रता भंग हो जाती है। व्यक्ति मानसिक तनाव की गिरफ्त में आ जाता है।

ये उपकरण पास न रखें

सोते समय सिर के पास घड़ी, फोन या लैपटॉप जैसे आधुनिक यंत्रों को पास नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इस गलती की वजह से नकारात्मकता बढ़ जाती है।

रस्सी या जंजीर

सिर के पास रस्सी या जंजीर को रखना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने वालों के ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए दावा नहीं किया जा रहा है।

सिरहाने कुछ चीजों को रखना अशुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

श्रीकृष्ण को किन 5 चीजों का भोग लगाने से वो खुश होंगे?