घर की पूर्व दिशा में न रखें ये 6 चीजें, होगा भारी नुकसान


By Ritesh Mishra26, Dec 2024 12:20 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में हर दिशा का खास महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है। हिंदू धर्म में पूर्व दिशा को सकारात्मक दिशा माना जाता है। चलिए जानते हैं कि पूर्व दिशा में कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?

न रखे पत्थर की मूर्तियां

पत्थर की मूर्तियों या फिर पत्थर से बने डेकोरेटिव आइटम को कभी भी पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा कम होती है।

चमड़े का सामान

इस दिशा में कभी भी चमड़े का समान नहीं रखना चाहिए। इन सामानों में बेल्ट, बैग, जूते व अन्य चमड़े से बनी चीजें शामिल हैं।

वॉशरूम

इस दिशा में कभी-भी शौचालय का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। इससे घर के बच्चों के करियर व ग्रोथ में बाधा आती है।

धातु से बनी चीजें

पूर्व दिशा में धातु से बने हैवी शोपीस, हैवी बर्तन आदि को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

न रखें पौधे

घर की पूर्व दिशा में पौधे नहीं रखने चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

न करें ये कलर

पूर्व दिशा की दीवार पर कभी भी ब्राउन रंग से नहीं रंगवाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों में बिना कारण के कलेश बढ़ता है।

भूलकर भी न रखें

घर की पूर्व दिशा में इन चीजों को भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में कलेश बढ़ता है और साथ ही नए कामों में विघ्न आता है।

इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

2024 की अंतिम एकादशी है खास, आज करें ये उपाय