पर्स में गलती से ना रखें ये 7 चीजें


By Shivansh Shekhar14, Nov 2024 02:21 PMnaidunia.com

कई लोग पर्स में देवी लक्ष्मी की फोटो, हनुमान चालीसा या लौंग जैसी चीजों को रखते हैं, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। हालांकि, पर्स में कुछ चीजों को भूलकर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे आपके जीवन परेशानी बढ़ सकती है।

फटे हुए नोट

पर्स में गलती से भी पुराने या फटे हुए नोटों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज सकती हैं और आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।

दवाइयां रखना

पर्स में दवाइयां रखना नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करती है। इससे आपके व्यापार और आर्थिक जीवन में संकट आ सकता है।

पुरानी रसीद

किसी भी पुराने बिल को पर्स न रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आपको धन हानि होने की संभावन ज्यादा बढ़ जाती है।

उधार पैसों को रखना

पर्स में कभी उधार के पैसे ना रखें। ऐसा करने से कर्ज और बढ़ सकता है। इसलिए, भूल से भी कर्ज के धन को पर्स में ना रखें

मरे हुए लोगों की तस्वीर रखना

किसी भी मृत व्यक्ति के फोटो को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक तंगी को बढ़ावा दे सकता है।

चाकू और ब्लेड न रखें

पर्स में चाकू और ब्लेड जैसी नुकीली वस्तुएं भूलकर ना रखें। इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है। साथ ही, आपको धन हानि होने की संभावन बढ़ जाती है।

चाबी रखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में किसी भी तरह की चाबी को ना रखें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।

इन चीजों को पर्स में ना रखकर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कार्तिक पूर्णिमा के बाद ये काम करें, बनी रहेगी सुख-शांति