हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जिनकी वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आपके घर से चली जाती हैं।
वास्तु में तकिए की नीचे रखीं चीजों का विशेष महत्व माना गया है। गलत चीजों को सिरहाने नीचे रखने से माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
अक्सर लोग तकिए के नीचे पर्स रख देते हैं, लेकिन वास्तु में ऐसा करना अशुभ बताया गया है। तकिए नीचे पर्स रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
वास्तु में कहा गया है कि तकिए के नीचे पर्स रखने से फिजूल के खर्च बढ़ते हैं। इतना ही नहीं, धन संचय करने में भी परेशानी होती है।
तकिए के पास कभी भी पानी का गिलास नहीं रखना चाहिए। वास्तु में कहा गया है कि ऐसा करने से आपको काफी नुकसान हो सकता है।
कुछ लोग पढ़ते-पढ़ते सिरहाने पर ही किताब रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इस वजह से आपको किताब रखने का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
तकिए के नीचे घड़ी को रखना भी शुभ नहीं होता है। इससे निकलने वाली तरंगे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ाती है। इससे बचने के लिए घड़ी को सिरहाने से दूर रखें।