इन चीजों को न रखें उल्टा, बनाती हैं गरीब


By Amrendra Kumar Yadav16, Jun 2024 05:12 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के नियम

वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और इन नियमों को नजरअंदाज करने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

चीजों को रखने के नियम

वास्तु शास्त्र में चीजों को रखने के विशेष नियम बताए हैं, जिनके मुताबिक कुछ चीजों को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए नहीं तो आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बाथरूम में रखी बाल्टी

बाथरूम में रखी बाल्टी को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। इस बाल्टी को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

भरकर रखें पानी

बाल्टी को उल्टा रखने से आर्थिक रूप से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर बाल्टी उपयोग में नहीं है तो इसमें पानी भरकर रखें।

रसोई के बर्तन न रखें उल्टा

वहीं, रसोई के बर्तनों को भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं और धन संबंधी समस्याएं भी होती हैं।

तवा और कड़ाही न रखें उल्टा

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी कड़ाही और तवा को उल्टा न रखें। ऐसा करना दुर्भाग्य का कारण बनता है।

जूते-चप्पल न रखें उल्टा

कभी भी जूते-चप्पल उल्टा नहीं रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जूते-चप्पल उल्टा रखने से घर में विवाद की स्थिति बनती है।

माता लक्ष्मी होती हैं नाराज

वहीं, ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी नाराज होती हैं, जिस वजह से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वास्तु से जुड़े नियमों के मुताबिक इन चीजों को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ Naidunia पर

हमें किस दिन नॉनवेज नहीं खाना चाहिए?