वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को घर के अंदर या मेन गेट पर न लगाने की सलाह दी गई है। चलिए जान लेते हैं कि इन पौधों की वजह से जीवन में किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कांटेदार पौधों को घर के आसपास लगाने से बचना चाहिए। दरअसल, वास्तु शास्त्र में इस तरह के पौधों को नेगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के अंदर कांटेदार पौधों को लगाने का बुरा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसकी वजह से आपको धन हानि भी हो सकती है।
कांटेदार पौधों को घर में लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है, जिसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के करियर और मानसिक स्वास्थ्य पर देखने को ज्यादा मिलता है।
जिन लोगों के घर में कांटेदार पौधे होते हैं, वहां सुख-समृद्धि की हमेशा कमी रहती है। ऐसे लोगों का भाग्य भी सही समय पर उनका साथ नहीं देता है।
मुख्य द्वार के साथ ही, घर के अंदर भी कांटेदार पौधों को लगाने की मनाही होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ये पौधे व्यक्ति के घर को नेगेटिव ऊर्जा से भर देते हैं।
कांटेदार पौधों की वजह से पति-पत्नी के बीच भी झगड़े होने लगते हैं। अगर झगड़ा हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो कपल का रिश्ता टूट भी जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि कांटेदार पौधों को घर के आसपास क्यों नहीं लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ