इन 4 लोगों से भूलकर भी न बोलें झूठ, वरना बिगड़ जाएगा रिश्ता


By Sahil17, Oct 2024 10:27 AMnaidunia.com

झूठ पकड़ने वाली राशियां

वैदिक ज्योतिष में राशि के आधार पर व्यक्ति का स्वभाव बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कुछ राशि के लोग दूसरों का झूठ आसानी से पकड़ लेते हैं।

मेष राशि

झूठ पकड़ने में मेष राशि के लोग माहिर होते हैं। ज्यादातर परिस्थितियों में ये सामने वाले के झूठ को सच मानने का दिखावा करते हैं, लेकिन सच का आभास इन्हें तुरंत हो जाता है।

वृश्चिक राशि

झूठ न पसंद करने वालों में वृश्चिक राशि का नाम शामिल होता है। माना जाता है कि झूठ पकड़ने में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

ईमानदारी को देते हैं महत्व

वृश्चिक राशि के जातकों को ईमानदार लोग ज्यादा अच्छे लगते हैं। झूठ बोलने वालों से इन्हें नफरत होती है और ऐसे लोगों के पास रहना भी उन्हें अच्छा नहीं लगता है।

कुंभ राशि

झूठ को तुरंत पकड़ने वाली राशि में कुंभ का नाम भी शामिल है। इस राशि के जातकों के सामने भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए।

रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं

कुंभ राशि वालों के सामने झूठ बोलने की भूल करेंगे तो संभावना है कि रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। इससे बचने का एक ही तरीका है कि झूठ बोलना बंद कर दें।

सिंह राशि

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि किसी को भी सिंह राशि वालों के सामने झूठ नहीं बोलना चाहिए। दरअसल, उन्हें झूठ बोलना या सुनना दोनों ही पसंद नहीं होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना हमारी तरफ से संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि किन लोगों के सामने भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva

करवा चौथ के दिन ये उपाय करने से बढ़ता है पति-पत्नी का प्यार