हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों को फॉलो करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में विशेषकर सही दिशाओं के बारे में बताया गया हैं। आइए जानते है पानी का नल किस दिशा में लगाना चाहिए।
मान्यताओं के अनुसार अगर घर में पानी का नल सही दिशा में न लगा हो तो जीवन में कई तरह की समस्या आ सकती हैं।
किचन के सिंक पानी का नल लगा रहे है, तो ईशान कोण या उत्तर दिशा में लगाएं। ईशान कोण की और लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के पानी का नल लगाना अशुभ माना जाता है, इसलिए मुख्य द्वार पर न लगाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में पानी का नल या शॉवर ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि पानी का नल टपकता हुआ न हो।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में भूलकर भी दक्षिण दिशा या पश्चिम दिशा की ओर पानी का नल नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।