वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन में क्या करना चाहिए क्या नहीं सभी के नियम बताए गए है, जिसका पालन सभी लोगों को करना चाहिए। आइए जानते हैं कि सुबह कौन-से काम को करने से होता है धन का नाश
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी -भी सुबह उठकर शीशा नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और रात की सभी नकारात्मकता शीशे से आपके अंदर चली जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में कभी-भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, क्योंकि सुबह उठते ही नजर उन बर्तनों पर जाती है। इसका असर सीधा आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
अगर सुबह उठते ही अपनी या किसी ओर की परछाई देखते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
अगर सुबह उठकर बंद घड़ी को देखते है,तो इसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इसके साथ ही, जीवन में कई नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है।
सुबह उठकर हिंसक जानवर की तस्वीर देखना अशुभ माना गया है। इसे देखने से किसी करीबी के साथ विवाद हो सकता है।
अगर सुबह उठकर दहलीज पर बैठते हैं, तो इससे घर में तनाव पैदा होता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है।
इन काम को सुबह करने से धन का नाश होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM