अयोध्यापति श्रीराम के इन 3 मंत्रों का करें जाप, दूर होगी हर समस्‍या


By Prakhar Pandey22, Jan 2024 03:16 PMnaidunia.com

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। आइए जानते है अयोध्यापति श्रीराम के मंत्रों के बारे में, जिसके जाप से सभी समस्याएं दूर होंगी।

शक्तिशाली मंत्र

श्रीराम के शक्तिशाली मंत्रों के जाप से तन और मन ऊर्जा से भर जाता है। राम नाम के जप से भी व्यक्ति का मन प्रसन्न और प्रफुल्लित हो जाता है।

राम नाम

श्री राम का नाम ही खुद में मंत्र होता है। राम का नाम जपने मात्र जन्म के सारे पाप नष्ट हो जाते है। राम के नाम का जाप सुबह-शाम 108 बार करना चाहिए।

खराब सेहत

खराब सेहत से जूझ रहे लोगों को राम नाम का जाप करना चाहिए। राम के नाम में सबसे बड़ी शक्ति होती है।

मंत्र का जाप

अगर कोई विपत्ति है तो रां रामाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आरोग्य मिलता है। साथ ही, स्वास्थ भी दुरुस्त रहता है।

ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा

ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा मंत्र को भगवान श्री राम का तांत्रिक मंत्र भी कहा जाता है। इस मंत्र के जाप से जीवन के सभी कष्ट दूर होते है।

तांत्रिक मंत्र

अगर जातक पर मुकदमेबाजी लगी हुई है, तो ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से लीगल मामलों में राहत मिल सकती है।

श्रीराम जय राम, जय जय राम

श्रीराम जय राम, जय जय राम मंत्र को बहुत ही असरदार माना जाता है। इसके जाप से जीवन के सभी कष्ट दूर होते है। साथ ही, बड़ी से बड़ी समस्याएं भी हल होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Ram Mantra: जीवन के दुखों से मुक्ति दिलाएंगे प्रभु राम के मंत्र