पेट की सारी गंदगी साफ करने के आयुर्वेदिक उपाय


By Sahil26, Jun 2024 02:38 PMnaidunia.com

पेट में गंदगी जमा होना

खाना न पचने की वजह से पेट में गंदगी जमा हो जाती है। इतना ही नहीं, यह समस्या कब्ज की वजह से शरीर के लिए आफत बन जाती है।

आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं

पेट की सारी गंदगी साफ करने के लिए आयुर्वेद के कुछ असरदार उपायों को अपनाएं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये उपाय पेट से संबंधी ज्यादातर समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।

त्रिफला चूर्ण खाएं

पेट साफ न होने की स्थिति में त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें। रात के समय इस चूर्ण का सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

भुनी हुई सौंफ

कब्ज की समस्या से परेशान रहने वालों को भुनी हुई सौंफ को गर्म पानी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

अदरक और शहद

किचन में मौजूद अदरक और शहद में चमत्कारी औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके लिए सुबह अदरक के रस में शहद मिलाकर पिएं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करके पेट की गंदगी साफ करता है।

आंवला जूस पिएं

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए आंवला का जूस फायदेमंद होता है। विटामिन सी से भरपूर इस जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट की सफाई होती है।

मुलेठी का सेवन करें

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मुलेठी का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में पीसी हुई मुलेठी का रस मिलाकर पिएं।

तुलसी के पत्तों का रस

पेट की गंदगी साफ करने के लिए तुलसी के पत्तों का रस पीना भी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी मदद मिलती है।

यहां हमने जाना कि पेट की गंदगी साफ करने के लिए किन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाया जा सकता है। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मूंग की दाल खाने के 6 फायदे