आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि पेट की गर्मी दूर करने के लिए कौन से आयुर्वेदिक नुस्खे करने चाहिए?
इस मौसम में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करने से पेट में गर्मी हो जाती है। लेकिन इस समस्या से निजात भी पाया जा सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी के पत्ते चबाने से पेट की गर्मी शांत हो सकती है, क्योंकि इसे चबाने से पेट में पानी की मात्रा बढ़ती है।
आयुर्वेद के अनुसार, भोजन करने के बाद 1 चम्मच सौंफ का सेवन करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को दूर करता है।
आयुर्वेद के अनुसार, पेट की गर्मी को दूर करने के लिए इलायची का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से पेट में एसिड नहीं बनता है।
आयुर्वेद के अनुसार, पेट की गर्मी शांत करने के लिए आंवला खाना फायदेमंद होता है। आंवला पेट को ठंडा रखता है, जिससे पेट की गर्मी को कम होती है।
आयुर्वेद के अनुसार, पुदीने के पत्ते पेट के एसिड को कम करके गर्मी को कम करते हैं। इसकी पत्तियों का धोकर सेवन करें।