हाल में ही एक्टर की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हुई है, जिसका फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म का फिलहाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार है।
आयुष्मान खुराना की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन फैंस को इस फिल्म से उम्मीद हैं कि ये फिल्म हिट हो सकती है।
आयुष्मान ने बॉलीवुड में एंट्री तो हिट फिल्म से ली थी, परंतु करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी दें चुके हैं। आइए इन फिल्मों के नाम को जानते हैं।
आयुष्मान खुराना की दिसंबर 2022 में रिलीज हुई फिल्म ऐन एक्शन हीरो का कलेक्शन निराश करने वाला रहा था। इस फिल्म में एक्टर ने खूब एक्शन किया था।
आयुष्मान और रकुल प्रीत सिंह की डॉक्टर जी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। फिल्म ने कुल 26.45 करोड़ का कलेक्शन किया था।
आयुष्मान खुराना की अनेक भी साल 2022 में ही रिलीज हुई थी, जो कि मुद्दापरक होने के बावजूद फ्लॉप रही थी।
साल 2021 में एक्टर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी आई थी। आयुष्मान की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही और केवल 28.26 करोड़ का कलेक्शन किया।
आयुष्मान खुराना की फ्लॉप फिल्मों में मेरी प्यारी बिंदु भी शामिल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.59 करोड़ का बिजनेस किया था।