इस साल कई सारे ऐसे टीवी सेलिब्रिटीज हैं जो प्रेग्नेंट हैं। इन सेलेब्स के घर जल्द ही घर एक नया, नन्हा मेहमान आया है या आने वाला है।
नन्हे मेहमान का किया स्वागत
जहां दीपिका कक्कड़, ईशिता दत्ता और पंखुड़ी अवस्थी जैसी एक्ट्रेसेज अपनी डिलीवरी डेट के पास पहुंच रही हैं, वहीं कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने अपने नन्हे मेहमान का स्वागत किया है।
गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान ने कुछ महीनों पहले अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और 10 मई, 2023 को इनके घर एक नन्हा मेहमान आया। गौहर ने एक बेटे को जन्म दिया।
मोहित रैना
'देवों के देव महादेव' सीरियल के मेन लीड, एक्टर मोहित रैना और उनकी पत्नी अदिति शर्मा भी माता-पिता बन गए हैं। अदिति ने मार्च, 2023 में एक बेटी को जन्म दिया।
नेहा मर्दा
'बालिका वधू' में 'गहना' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने 7 अप्रैल, 2023 को शादी के दस साल बाद एक बेटी जो जन्म दिया।
बरुन सोबती
'इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम बरुन सोबती ने अपने परिवार में एक और बच्चे का स्वागत किया है। एक्टर की पत्नी पश्मीन मनचंदा ने अप्रैल, 2023 में एक बेटे को जन्म दिया।
शिल्पा अग्निहोत्री
टीवी कपल अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री जो 'बिग बॉस' में भी हिस्सा ले चुके हैं। शादी के अट्ठारह साल बाद पेरेंट्स बने। इस कपल ने दिसंबर, 2022 में अपनी बेटी ईशानी को अडॉप्ट किया।
सोनाक्षी सिन्हा के गॉर्जियस लुक्स, आप भी करें ट्राई