हिंदू परिवार में बेटी के जन्म को देवी का रूप माना जाता है। कई लोग देवी मां के नाम पर अपनी बेटी का नाम रखते हैं। आप मां दुर्गा के इन नामों पर भी बच्ची का नामकरण कर सकते हैं।
सरबानी
सरबानी का मतलब होता है सर्वभौमिक। ये नाम बोलने में भी सरल है और यूनिक भी है।
कन्यका
कन्यका का मतलब है सबसे छोटी और कुमारी। अगर बेबी घर की सबसे छोटी है तो ये नाम बहुत प्यारा है।
ईशी
अगर आप छोटा सा नाम चाहते हैं तो मां दुर्गा के नाम ‘ईशी’ पर भी बेटी का नाम रख सकते हैं।
एशानी
एशानी का अर्थ है शक्ति का प्रतीक। एशानी मां दुर्गा का दूसरा नाम है, ये नाम भी बहुत यूनिक है।
प्रत्यक्षा
प्रत्यक्षा का मतलब है जो वास्तविक है। मां दुर्गा का ये नाम भी बहुत प्यारा है।
तापसी
तापसी का अर्थ होता है महिला तपस्वी। इस नाम को कई लोग पसंद करते हैं, ये नाम बहुत ट्रेंडी है।
साध्वी
सिंपल और प्यारा नाम अगर आप रखना चाहते हैं तो अपनी बेटी का नाम साध्वी रखें।
आध्यात्मिक खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहें www.naidunia.com के साथ