जब भी शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो यह हमारे शरीर के लिए दुश्मन बन जाता है। इससे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक जैसी समस्या हो सकती है।
काफी बुरे कंडीशन में जाने के बाद इंसान के लिए यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो अलर्ट हो जाएं।
इसका पता लिपिड प्रोफाइल टेस्ट के जरिए लगता है। हालांकि, शरीर के कुछ अंगों में दर्द होने पर भी आपको खून जांच अवश्य करवा लेनी चाहिए।
जब खून में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं। ऐसे में खून को दिल तक जाने में जोर लगाना पड़ता है। यह हार्ट अटैक का कारण बनता है।
जब खून में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है तो आपके जांघ, कूल्हों और काफ मसल्स में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में शरीर में ऐंठन पैदा होने लगता है।
खासकर पैरों में रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है जिससे ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ऐसे में दर्द होना आम बात हो जाता है।
यदि आपको भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में फौरन डॉक्टर से संपर्क करके खून जांच अवश्य करवा लें। यह आपके लिए बेहतर होगा।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।