घर में इस जगह तिजोरी रखेंगे, तो हो जाएंगे कंगाल


By Ram Janam Chauhan01, Dec 2024 11:00 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को सही दिशा में रखने से बरकत होती है, लेकिन गलत दिशा में रखने से व्यक्ति कंगाल भी हो सकता है-

तिजोरी क्यों जरूरी है?

तिजोरी में लोग धन और संपत्ति रखते हैं। इसलिए, इसे सही दिशा में रखने से धन की बढ़ोतरी और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

इस दिशा में रखें

उत्तर दिशा को धन की देवी लक्ष्मी और देवता कुबेर का माना जाता है। इसलिए, तिजोरी को इस दिशा में रखने से घर में बरकत हो सकती है।

इस दिशा में ना रखें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तिजोरी को दक्षिण दिशा में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी हो सकती है।

उत्तर दिशा की ओर

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तिजोरी का दरवाजा अगर उत्तर दिशा की ओर खुलता है, तो इसे शुभ माना जाता है।

यहां भूलकर ना रखें

तिजोरी को किचन और बाथरूम के पास भूलकर ना रखें। अगर आप यहां तिजोरी रखते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

पूर्व में ना रखें

तिजोरी को कभी भी पूर्व दिशा की ओर ना रखेंं। ऐसा करने से अर्थिक समस्याएं बढ़ने के साथ व्यापार में भी नुकसान हो सकता है।

इन चीजों को रखें

तिजोरी में पीपल के पत्ते, चांदी के सिक्के और श्रीयंत्र रखना शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

तिजोरी को कभी भी इस दिशा में भूलकर ना रखें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

हाथ पर ये 4 निशान माने जाते हैं बेहद ही शुभ