वास्तु के अनुसार तरक्की में रुकावट डालती हैं ये 4 आदतें


By Abhishek Pandey2023-02-24, 13:13 ISTnaidunia.com

वास्तु के नियम

वास्तु शास्त्र में गृह निर्माण से लेकर घर में रखी सभी चीजों से ऊर्जा का संचार होता है।

ऊर्जा

वास्तु के अनुसार घर में दो प्रकार की ऊर्जा होती है। पहली सकारात्मक ऊर्जा, जो हमें लाभ पहुंचाती है। दूसरी नकारात्मक ऊर्जा जो हानि पहुंचाती है।

गृह दोष

वास्तु में घर में गृह निर्माण से लेकर गृह की दिशा और घर के अंदर रखी सभी चीजों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है।

रुकावट डालती हैं ये चीजें

घर में सुख-समृद्धि के लिए वास्तु के नियम काफी कारगर माने जाते हैं। वास्तु की मानें तो ये 4 आदतें आपकी तरक्की में रुकावट डालती हैं।

बिस्तर पर बैठकर भोजन खाना

बिस्तर पर बैठकर भोजन खाने से मां लक्ष्मी नाराज होती है और घर में सुख-शांति का अभाव होता है।

गंदा न छोड़े किचन

रात में खाना खाने के बाद कुछ लोग किचन को ऐसे ही गंदा छोड़ देते हैं। जिससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

मुख्य द्वार पर कूड़ा

वास्तु के अनुसार, घर के बाहर कूड़ा नहीं होना चाहिए। क्योंकि मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शाम के समय इन चीजों का दान

वास्तु के नियमों के अनुसार, शाम के समय में दूध, घी, दही और प्याज जैसी चीजें दान नहीं करनी चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।

जानिए 40 की उम्र के बाद स्टेमिना कैसे बढ़ाएं