व्यस्त जीवन शैली में कई बार लोग ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो उनकी कंगाली का कारण बन जाती है। आइए जानते है किन कामों करने से कंगाली आती है?
कंगाली की अवस्था एक साथ नहीं बल्कि धीरे-धीरे ही आती है। जब व्यक्ति लगातार जीवन में एक ही गलती को दोहरा रहा हो तो वह धीरे-धीरे अपने पतन की ओर बढ़ने लगता है।
उगते हुए सूर्य का दर्शन करने से जहां सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। वहीं डूब रहे सूर्य का दर्शन आपको निर्धन और कंगाल बना सकता है।
गर्मी के मौसम में अक्सर कपड़ों के बिना सोना पसंद करते है। लेकिन निर्वस्त्र होकर सोना भी आपको कंगाली की तरफ ले जा सकता है। ऐसे में सोते वक्त कम से कम कुछ कपड़े पहनकर जरूर सोएं।
कुछ लोगों को बिना अंधेरे के नींद ही नहीं आती है, अंधेरे कमरे में सोने से भी निर्धनता आती है। ऐसे में सोने से पहले एक कम रोशनी वाला बल्ब जलाकर जरूर सोएं।
सूर्य, चंद्रमा और तारों का कभी भी अपवित्र अवस्था में दर्शन करने से भी कंगाली आती है। ऐसे में इन ग्रहों के दर्शन के समय पवित्र अवस्था में ही रहें।
शरीर से फ्लेक्सिबल लोग कई करसतानी करते है। ऐसे में कुछ लोग अपने पैर के तलवे और एड़ी को मस्तक पर स्पर्श करा लेते है। ऐसा करने से भी पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
सुबह में देर तक सोना भी दरिद्रता को आकर्षित करता है। ऐसे में सुबह समय से उठकर स्नान और अन्य कार्य करने चाहिए।