वास्तु शास्त्र में कुछ कार्यों को करने की मनाही है। रात के समय कपड़े धोना व सुखाना भी सही नहीं बताया गया है। इसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
यकीन मानिए कि रात के समय कपड़े धोने और सुखाने की आदत आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर नहीं है। ऐसा करने वाले इंसान के जीवन में परेशानियां लगातार आती रहती हैं।
वास्तु शास्त्र की मानें तो जिन घरों में रात के समय कपड़े धोएं और सुखाएं जाते हैं, वहां के लोगों का जीवन हमेशा तनाव में गुजरता है।
रात के समय कपड़े धोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इससे बचने के लिए भूलकर भी शाम के समय कपड़ों को धोने और सुखाने की गलती न करें।
स्वास्थ्य को लेकर बात करें तो रात के समय कपड़े सुखाने का बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है। दरअसल, वातावरण में मौजूद कीटाणु कपड़ों पर लग जाते हैं।
जब आप कीटाणु लगे कपड़ों को पहनते हैं तो त्वचा संबंधित कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से भी हेल्थ एक्सपर्ट्स, रात के समय कपड़े न धोने व सुखाने की सलाह देते हैं।
वास्तु शास्त्र में कपड़े धोने व सुखाने के लिए दिन के समय को बेहतरीन माना जाता है। दरअसल, धूप में कपड़े सुखाने से कीटाणु भी मर जाते हैं।
यदि आपको रात के समय कपड़े सुखाने ही है तो खुले में न सुखाएं। इसके लिए आप कमरे के अंदर ही कपड़ों को धोकर सुखा सकते हैं।
यहां हमने कपड़ों को सुखाने से जुड़े नियमों को लेकर बात की। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही कुछ काम की जानकारी के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ