मनी प्लांट घर के लिए शुभ माना जाता है। इस पेड़ को अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाते हैं। घर में इस पेड़ को लगाने से सुख-शांति के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट नहीं बढ़ रहा है तो ये अशुभ संकेत मिलेंगे-
अगर घर में मनी प्लांट लगाया है और ये बिल्कुल भी नहीं बढ़ रहा है, तो इससे धन में कमी हो सकती है और कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मनी प्लांट को घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगाया जा सकता है। लेकिन दिनों-दिन पानी और धूप न मिले, तो यह खराब हो जाता है और सूख भी जाता है। इससे घर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट का सूख जाना अशुभ होता है। मनी प्लांट सूखना घर में आर्थिक संकट आने का इशारा होता है।
मनी प्लांट के पत्ते पीले हो जाए या सूख जाए तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए, इसे जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होता है।
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को घर के अंदर ही रखना चाहिए। क्योंकि इस पौधे को घर के बाहर लगाना अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
मनी प्लांट न बढ़ने से ये अशुभ संकेत मिलते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM