Vastu Tips: घर में कहां रखें बांस का पौधा


By Prakhar Pandey11, Apr 2023 02:40 PMnaidunia.com

पौधा

आइए जानते हैं घर में बांस का पौधे रखने से जुड़े ये वास्तु टिप्स। जानिए कैसे हैं ये घर की सुख समृद्धि के लिए बेहतर।

हरे भरे पौधे

घर में हरा भरा पौधा लगाने से सकारात्मकता आती हैं। इसके अलावा अपने वर्क स्टेशन पर भी छोटा-सा हरे पौधे का पेड़ रख सकते हैं।

बांस का पौधा

माना जाता हैं कि घर में बांस का पौधा लगाने से पॉजिटिविटी आती हैं साथ ही इसे सही दिशा में लगाने से घर में बरकत भी होती हैं।

सही दिशा

बांस के पौधे को घर के पूर्वी कोने में लगाना अच्छा माना जाता हैं, वास्तु के अनुसार इसे हमेशा ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां धूप आती हो।

धन

घर में धन के आकर्षण के लिए आपको इसे घर के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में रखना चाहिए। इससे यह पौधा घर में धन आकर्षित करने का काम करता हैं।

घर या ऑफिस

अगर घर में ऑफिस हो तो इस पौधे को उत्तर-पूर्व क्षेत्र में लगाना सबसे आदर्श स्थान होता हैं। स्टडी रूम में भी आप इस पौधे को इसी स्थान पर लगाएं। इससे घर में नवीनता आती हैं।

खुशहाली

मान्यताओं के मुताबिक बांस के डंठल की एक जोड़ी खुशहाल विवाह और प्यार को बनाए रखने में मददगार होती हैं। जबकि 3 या 6 बांस डंठल घर खुशियां लाते हैं।

इंडोर प्लांट

बांस का पौधा घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम भी करता हैं, इसे आप सजावट के लिए भी लिविंग रूम में ऐसी जगह रख सकती हैं जहां इसपर सभी की नजर पड़े।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

Chandal Yoga: गुरु का मेष राशि मे प्रवेश, बनेगा चांडाल योग