Bamboo Plant: बैंक बैलेंस है बढ़ाना, इस दिशा में लगाएं बांस का पौधा


By Sahil19, Oct 2023 12:25 PMnaidunia.com

बांस का पौधा

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि घर में बांस का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे घर के वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है।

घर में बनी रहेगी शांति

बांस के पौधे को घर में लगाने से कई फायदे मिलते हैं। परिवार में शांति बरकरार रखने की मंशा से भी इस पौधे को घर में लगाया जाता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, घर में बैंबू प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। वहीं, व्यक्ति को पैसों की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

सही दिशा में लगाएं बैंबू प्लांट

बांस का पौधा घर में लगाने से फायदा जरूर मिलता है, लेकिन जरूरी है कि आप पौधे को सही दिशा में ही लगाएं। वरना इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

पूर्व दिशा में लगाएं पौधा

बैंबू प्लांट को घर की पूर्व दिशा में लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिशा में पेड़ लगाने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है।

अच्छे भाग्य की होगी शुरुआत

घर या ऑफिस में बांस का पौधा लगाने का सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर होगा। यह पौधा धन को आकर्षित करता है और घर का माहौल अच्छा भी बनाता है।

बीमारियों से छुटकारा

घर में बांस का पौधा लगाने से तमाम बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देता है, जिससे शरीर भी स्वस्थ रहता है।

इस जगह लगाएं पौधा

बांस के पौधे को ड्राइंग रूम या बेडरूम में लगाया जा सकता है। इस पौधे की देखभाल करना भी जरूरी है और हर सप्ताह इसका पानी भी बदलना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन राशि वालों को कोई चाहकर भी नहीं दिला सकता गुस्सा