गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से क्या होता है?


By Sahil06, Nov 2024 01:26 PMnaidunia.com

केले के पेड़ की पूजा करें

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का महत्व ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। चलिए इस वृक्ष की पूजा करने के लाभ जान लेते हैं।

धन और समृद्धि में वृद्धि होगी

केले के पेड़ की पूजा करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। बशर्ते इसके लिए सही विधि से केले के वृक्ष की पूजा करनी होगी।

ग्रह दोष होगा दूर

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, घर के अंदर सकारात्मकता का प्रवेश भी होता है।

संतान सुख बढ़ेगा

केले के पेड़ की पूजा करने से संतान सुख में बढ़ोतरी होती है। ज्योतिष के जानकार कहते हैं कि उन महिलाओं को केले के वृक्ष की पूजा जरूर करनी चाहिए, जिन्हें संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही है।

मानसिक शांति मिलेगी

केले के पेड़ की पूजा करने या जल अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके लिए गुरुवार का दिन उत्तम माना जाता है।

सुख-शांति बढ़ेगी

केले के पेड़ की पूजा करने से सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है। अगर आपके घर में कलह का माहौल रहता है तो इस वृक्ष की पूजा करना शुरू कर दें।

वास्तु दोष निवारण

केले के वृक्ष की पूजा करने से वास्तु दोष निवारण होता है। इतना ही नहीं, इसके प्रभाव से घर के अंदर सकारात्मकता भी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

देवउठनी एकादशी पर इन 3 राशियों की खुलेगी बंद किस्‍मत