चूड़ियों के उपायों से चमक जाएगा भाग्य, जल्द होगी शादी


By Prakhar Pandey22, Dec 2023 07:02 PMnaidunia.com

जरूरी धार्मिक कार्य

भारत में शादी एक प्रकार का जरूरी धार्मिक कार्य माना गया है। आइए जानते है चूड़ियों के किस उपाय से जल्द बनेंगे शादी के योग?

तनाव का कारण

माता-पिता और बच्चों के बीच में तनाव रहता है। जल्द शादी को लेकर ज्योतिष में कई उपाय बताए गए है। चूड़ियों के उपाय से आप विवाह संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

शादी करे पक्की

शादी पक्की होने के बाद भी कभी-कभी टूट जाती है। शादी के बाद रिश्ता पक्का न होने पर चूड़ी के उपाय काफी फायदेमंद होंगे।

चार चूड़ियां

चार चूड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर मां पार्वती को चढ़ा दे। इस उपाय को करने के बाद उन चूड़ियों को लड़के या लड़की के कमरे में अलमारी में रख दें।

संतान की प्राप्ति

विवाह के लंबे समय के पश्चात भी अगर आप संतान प्राप्ति नहीं कर पाए है, तो चूड़ी के उपाय आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाले है।

भगवान विष्णु और मां-लक्ष्मी

मां-लक्ष्मी और भगवान विष्णु के सामने चूड़ियों को पीले कपड़े में लपेटकर ले जाएं और संतान की कामना करें। अगले दिन इस पोटली को केले के पेड़ के नीचे रख दें।

वैवाहिक जीवन

शादी के बाद अगर ससुराल में सास-ससुर और पति से नहीं बन रही है, तो चूड़ियों का ये उपाय आपके रिश्तों में नई उम्मीद जगा सकता है।

चूड़ी पर लगाए हल्दी

चूड़ियों पर हल्दी और अक्षत लगा दें। बाद में इस चूड़ी को अपने सास-ससुर और अपने कमरे में अलमारी में रख दे। इस उपाय से भी घरेलू क्लेश कम होंगे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कृष्ण से पहले भी इस भगवान ने उठाया था गोवर्धन पर्वत