बरगद के पेड़ को जल देने से होंगे ये फायदे


By Prakhar Pandey09, Jun 2023 04:08 PMnaidunia.com

धर्म

हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ को पूजनीय माना जाता हैं। आज हम आपको बताएंगे बरगद के पेड़ को जल चढ़ाने से होने वाले फायदों के बारे में।

बगरद का पेड़

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बरगद के पेड़ को जल चढ़ाने से कई फायदे होते हैं। माना जाता हैं कि बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता हैं।

उपाय

बरगद के पेड़ के इन उपायों से आप व्यापार और नौकरी में तरक्की भी पा सकते हैं। साथ ही में बरगद के वृक्ष को जल देने से आपकी बाधाएं भी दूर होंगी।

बाधाएं

अगर आपको किसी काम में बार-बार बाधा आ रही हैं तो यह कुछ दोषों की वजह से भी हो सकता हैं। वट के वृक्ष को जल देने से आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और जल्द सफलता मिलेगी।

वट वृक्ष

बरगद के पेड़ को वट वृक्ष भी कहते हैं। जीवन के अगर हर मोड़ पर असफलता मिल रही हैं तो वट वृक्ष के एक पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको जल्द सफलता मिलेगी।

शनिदेव

शनिदेव की कृपा पाने के लिए बरगद के पेड़ की जड़ को जल और दूध से सींचे। ऐसा करने से आपके ऊपर से शनिदेव का प्रकोप कम होगा और त्रिदेव भी प्रसन्न होंगे।

गृह क्लेश

बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाने के साथ-साथ उसके नीचे कपूर और थोड़ा-सा लौंग जला दें। ऐसा करने से आपको घर के गृह क्लेश से जल्द छुटकारा मिलेगा।

महत्व

कहा जाता हैं कि बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने से और कथा सुनने से जातक की सभी समस्याएं दूर होती हैं साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केंद्र त्रिकोण राजयोग से इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश