हिन्दुओं में माघ का महीना सबसे पवित्र माना जाता है, और इसी महीने में बसंत पंचमी उत्सव मनाया जाता है।
विद्या, कला और संगीत की देवी सरस्वती को समर्पित यह दिन वसंत की शुरुआत का प्रतीक है।
सफेद या पीले रंग का वस्त्र पहने माता सरस्वती को शिक्षा, ललित कला और संगीत की देवी माना जाता है।
इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहना जाता है। वजह ये है कि पीला रंग ऊर्जा और ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है।
ज्ञान की देवी को प्रसन्न करने के लिए ज्ञान के प्रतीक, पीले रंग के वस्त्र धारण किये जाते हैं। इससे देवी प्रसन्न होती हैं।
साथ ही इस मौसम में सरसों के खेत पीले फूलों से खिल उठते हैं, जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।
इस दिन लोग अपने घरों को पीले रंग के फूलों से सजाते हैं और देवी को पीले रंग की साड़ी चढ़ाते हैं।