Basant Panchami: बसंत पंचमी पर लाएं ये चमत्कारी पौधा, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न


By Ekta Sharma19, Jan 2023 10:48 PMnaidunia.com

बसंत पंचमी खास पौधा

बसंत पंचमी के दिन घर पर ये खास पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी की भी असीम कृपा प्राप्त होगी।

लक्ष्मी जी का वास

इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को मोरपंखी कहा जाता है। इसके अलावा इसे विद्या का पौधा भी कहते हैं। बचपन में इसे कॉपी, किताबों में रखते थे।

जोड़े में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

पूर्व या उत्तर दिशा

मोरपंखी के पौधे को हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो घर के मुख्य द्वार में भी लगा सकते हैं। इससे निगेटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी।

दक्षिण दिशा में न लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोरपंखी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि रुक जाती है।

Vastu Tips: लिविंग रूम में लगा लें ये तस्वीरें, हर काम में मिलेगी सफलता