बसंत पंचमी के दिन खरीदें ये शुभ चीजें, मां सरस्वती होंगी मेहरबान


By Sahil12, Feb 2024 11:50 AMnaidunia.com

बसंत पंचमी

माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने का खास महत्व होता है।

शुभ चीजें खरीदें

मां सरस्वती की कृपा हासिल करने के लिए बसंत पंचमी पर कुछ शुभ चीजें आप खरीद सकते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

मां सरस्वती की तस्वीर

बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति खरीदकर लाएं। फिर इसकी विधि-विधान से पूजा करें, जिससे ज्ञान की देवी प्रसन्न होंगी।

मोर पंख

इस पर्व को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के दिन घर में मोर पंख लाना बेहद शुभ होता है।

मोरपंखी का पौधा

शास्त्रों में भी बताया गया है कि बसंत पंचमी की पूजा में मोरपंखी पौधे का खास महत्व होता है। इस दिन यह पौधा अपने घर में जरूर लगाना चाहिए।

घर की पूर्व दिशा में रखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मोरपंखी के पौधे को घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह पौधा घर के लिए शुभ होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

आभूषण खरीदें

नव विवाहित जोड़े इस दिन आभूषण भी खरीद सकते हैं। माना जाता है कि मां सरस्वती को खुश करने के लिए पति-पत्नी को मिलकर उनकी पूजा करनी चाहिए।

बांसुरी ले आएं घर

यदि आप संगीत में रुचि रखते हैं तो बसंत पंचमी के दिन बांसुरी जरूर खरीदें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जेब में लौंग रखने से क्या होता है?