तुलसी के सूखे पत्ते चमका सकते हैं किस्मत


By Shivansh Shekhar30, Aug 2023 07:58 AMnaidunia.com

तुलसी का पत्ता

हिंदू धर्म में तुलसी का काफी ज्यादा महत्व होता है। तुलसी के पौधे की पूजा लोग विधि-विधान के साथ करते हैं और उनकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।

माता लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है और इसकी नियमित पूजा करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।

औषधीय गुण

तुलसी का ना केवल आध्यात्मिक महत्व होता है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है। तुलसी के सूखे पत्ते से भी काफी कुछ किया जा सकता है।

कई फायदे

वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को घर के अंदर लगाने से कई सारे फायदे मिल सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि आती है।

सूखे पत्ते का उपयोग

ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के सूखे हुए पौधों का उपयोग के बारे में भी जिक्र किया गया है। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं।

कृष्ण को प्रिय

भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की सूखी पत्तियां काफी प्रिय हैं। तुलसी की पत्तियों का उपयोग 15 दिनों तक कृष्ण भगवान के भोग के लिए किया जा सकता है।

बाल-गोपाल स्नान

बाल-गोपाल के स्नान कराने के पानी में तुलसी के सूखे पत्ते डालना काफी शुभ माना गया है। इसे वह काफी अधिक प्रसन्न होते हैं।

ये करें

तुलसी की सूखी पत्तियों को लाल कलर के स्वच्छ कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन आदतों की वजह से हमेशा तंग रहता है इंसान का हाथ