दुनिया के कई बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने अपने देश के लिए पहला शतक जड़ा है आइए उन नामों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत के लिए महान बल्लेबाज रहे दाएं हाथ के सुरेश रैना ने साल 2010 में टी20 में पहला शतक जड़ा था। उस समय उन्होंने 101 रनों की पारी खेली थी।
पाक के लिए टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक जड़ने वाले बल्लेबाज अहमद शहजाद थे। उन्होंने 2014 में यह कारनामा किया था और 111 रनों की पारी खेली थी।
अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक मोहम्मद शहजाद ने ठोका था। उन्होंने 2016 में 118 रनों की पारी खेली थी।
बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक तमीम इकबाल ने जड़ा था। उस समय उन्होंने 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक तमीम इकबाल ने जड़ा था। उस समय उन्होंने 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
श्रीलंका के महान बल्लेबाज रह चुके महेला जयवर्धने ने भी अपने देश के लिए पहला टी20 शतक जड़ा था। साल 2010 में उन्होंने 100 रनों की पारी खेली थी।
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। गेल ने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी।
इंग्लैंड की ओर से टी20 में पहला शतक जड़ने वाले बल्लेबाज एलेक्स हेल्स थे। एलेक्स ने साल 2014 में 116 रनों की पारी खेली थी।