अंतिम बॉल पर छक्का जड़कर मैच जिताने वाले ये हैं 5 धुरंधर


By Shivansh Shekhar24, Nov 2023 02:30 PMnaidunia.com

क्रिकेट का खेल

क्रिकेट के खेल में कुछ भी मुमकिन हो सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मुकाबले में रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर मैच जिताया।

हो चुका है पहले

रिंकू से पहले भी कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच जिताया है। आइए उनके ऊपर एक नजर डालते हैं।

जावेद मियांदाद

शारजाह के मैदान पर खेलते हुए जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच जीता दिया था। इस मैच में पाकिस्तान 248 रनों का पीछा कर रही थी।

लांस क्लूजनर

न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 192 रनों का लक्ष्य चेस करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर ने 1999 में अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच जिताया था।

ब्रेंडन टेलर

जिंबाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ मशरफे मुर्तजा की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी थी। यह मुकाबला 2006 में खेला गया था।

ब्रेंडन टेलर

जिंबाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ मशरफे मुर्तजा की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी थी। यह मुकाबला 2006 में खेला गया था।

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ चमिंडा वास की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया था।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने श्रीलंका में खेले गए निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा था और ट्रॉफी दिलाई थी।

रयान मैकलारेन

न्यूजीलैंड के खिलाफ रयान मैकलारेन ने साल 2013 में एक वनडे में दक्षिण अफ्रीका को अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IND vs AUS: सूर्या की कप्तानी में भारत की ऐतिहासिक जीत