वनडे और टी20 के मुकाबले टेस्ट क्रिकेट मैचों का एक पारंपरिक हिस्सा रहा है। ऐसे में टेस्ट मैच भी कभी भी रोमांचक बन जाते हैं। आइए जानते हैं टेस्ट में सबसे अधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन आलराउंडरों में शामिल बेन स्टोक्स 2013 से 2023 के बीच अपने 10 साल के करियर में 97 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 124 छक्के भी लगाए है।
न्यूजीलैंड के धुरंधर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने अपने क्रिकेट करियर में कई कारनामे किए है। 2004 से 2016 के बीच मैकुलम ने 101 टेस्ट मैचों में 107 छक्के लगाए है।
एडम गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्ले से भी टीम को मदद पहुंचाई है। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में 100 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा है।
वेस्टइंडीज के सूरमा क्रिस गेल ने अपने 14 साल के क्रिकेट करियर में 103 टेस्ट मैच खेले है। इस दौरान गेल ने 98 छक्के लगाए है।
1995 से 2013 के बीच जैक कैलिस ने सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैचों के बाद सबसे अधिक 166 टेस्ट मैच खेले है। 166 टेस्ट मैचों में कैलिस ने 97 छक्के लगाए थे।
भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले है। मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले सहवाग ने 104 मैचों में 91 छक्के मारे है।
वेस्टइंडीज के लीजेंड क्रिकेटर ब्रायन लारा के नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज है। लारा ने 131 टेस्ट मैचों में 88 छक्के मारे है। लारा ने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 400 रन भी बनाया हैं।