आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल के 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन मारे हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
साल 2010 इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में केकेआर की ओर से खेलते हुए मनोज तिवारी और क्रिस गेल ने 33 रन जड़े हैं। दोनों ही घातक बल्लेबाज रहे हैं।
इस लिस्ट में सुरेश रैना का नाम भी शुमार है। रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 1 ओवर में 33 रन जोड़े थे। रैना ने उस दिन विस्फोटक पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर कमिंस भी इस सूची में शामिल हैं जिन्होंने आईपीएल 2022 में केकेआर की ओर से खेलते हुए 35 रन मारे थे।
उस दिन कमिंस का बल्ला आग उगल रहा था और उन्होंने महज 15 गेंद पर ही फिफ्टी जड़ दी थी। एक ही ओवर में उनके बल्ले से 4 छक्के निकले थे।
उस दिन कमिंस का बल्ला आग उगल रहा था और उन्होंने महज 15 गेंद पर ही फिफ्टी जड़ दी थी। एक ही ओवर में उनके बल्ले से 4 छक्के निकले थे।
रविंद्र जडेजा का नाम भी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आता है। उन्होंने आरसीबी के हर्षल पटेल को 37 रन मारे थे।
उस दिन रवींद्र जडेजा एक अलग ही मूड में नजर आए थे और लगातार पटेल की गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर मार रहे थे। जड्डू ने लगातार 5 छक्के लगाए थे।
क्रिस गेल ने एक बार फिर से साल 2011 आईपीएल सीजन में कोच्चि टस्कर्स केरल के बॉलर पारसनाथ परमेश्वरम को एक ओवर में 37 रन मारे थे।