चैंपियंस ट्राफी में सबसे ज्यादा रनों की बरसात करने वाले बल्लेबाज चैंपियंस ट्राफी


By Shivansh Shekhar25, Jul 2024 10:55 AMnaidunia.com

चैंपियंस ट्रॉफी में रन

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।

क्रिस गेल

वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज रह चुके क्रिस गेल का नाम इस सूची में पहले स्थान पर है। गेल ने 17 चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में 791 रन बनाए हैं।

महेला जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने का नाम क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर है। जयवर्धने ने 22 मुकाबले खेलने के बाद 724 रन बनाए हैं।

शिखर धवन

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन के लिए 2013 और 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी शानदार रहा था। उन्होंने उस दौरान 10 मैच खेलने के बाद 701 रन बनाए थे।

कुमार संगकारा

एक और श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा का नाम इस सूची में शामिल है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 22 मैच में 683 रन बनाए हैं।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैच खेले हैं, जिसमें 665 रन बनाए हैं। गांगुली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाज जैक कैलिस ने भी अपने नाम इस सूची में लिखवा रखा है। कैलिस ने 17 मैच में 653 रन मारे हैं।

राहुल द्रविड़

टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने चैंपियंस ट्रॉफी में रनों का अंबार लगाया है। द्रविड़ के नाम 19 मैचों में 627 रन है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज