आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन का नाम सबसे पहले स्थान पर आता है। बाएं हाथ के इस ओपनर ने आईपीएल में पावरप्ले में 3292 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम इस सूची में दूसरे नंबर पर है। वॉर्नर ने आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में कुल 3178 रन बनाए हैं।
क्रिस गेल का तूफान आईपीएल में कई बार आया है। उनके बल्ले से पावरप्ले में 2336 रन निकले हैं। उन्होंने कई शतक भी जड़े हैं।
किंग कोहली इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने आईपीएल इतिहास के पावरप्ले में कुल 2335 रन बनाए हैं। उनके नाम भी कई शतक दर्ज हैं।
किंग कोहली इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने आईपीएल इतिहास के पावरप्ले में कुल 2335 रन बनाए हैं। उनके नाम भी कई शतक दर्ज हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम भी इस सूची में शामिल है जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में 2230 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है।
अजिंक्य रहाणे का करियर भी आईपीएल में काफी शानदार रहा है और पावरप्ले में खूब रन बनाए हैं। उनके बल्ले कुल 2174 रन निकले हैं।
रॉबिन उथप्पा ने भी आईपीएल में शानदार का खेल दिखाया है। दाएं हाथ के लाजवाब बल्लेबाज रहे रॉबिन ने आईपीएल इतिहास के पावरप्ले में 2022 रन बनाए हैं।