आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा ने 2017 में एक पारी में 10 छक्के मारे थे।
मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी यह कारनामा करके दिखाया है। सूर्या के बल्ले से 2023 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 9 छक्के निकले थे।
युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के चर्च सभी जगह पर हो रहे हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने दूसरे ही टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 छक्के मारे थे।
केएल राहुल ने भी यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया हुआ है। राहुल के बल्ले से 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच की एक पारी में 8 छक्के निकले थे।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा ने सुपर 8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 8 ताबड़तोड़ छक्के जड़े थे। उनकी पारी तूफानी थी।
रोहित शर्मा ने एक बार फिर से अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में यह कारनामा करके दिखाया। रोहित ने अपने बल्ले से 2024 में 8 छक्के मारे।
विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कोहली ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की एक पारी में 7 छक्के जड़े थे।