आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रहे सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17 छक्के मारे हैं।
दूसरे नंबर पर छक्कों के बादशाह क्रिस गेल का नंबर आता है। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल ने 17 मुकाबले में 15 छक्के मारे हैं।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे इयोन मोर्गन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 छक्के निकले हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर रहे शेन वॉटसन ने भी इस लिस्ट में अपना नाम लिखवा रखा है। शेन वॉटसन के बल्ले से 17 मैच में 12 छक्के आए हैं।
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाजों शुमार पॉल कॉलिंगवुड का बल्ला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खूब गरजा है। कोलिंगवुड के बल्ले से 11 मैच में 11 छक्के निकले हैं।
हार्दिक पांड्या का नाम भी इस छक्कों की लिस्ट में शामिल है। टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 5 मैच खेलकर 10 छक्के मारे हैं।
शाहिद अफरीदी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 13 मैच खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने 10 लंबे लंबे छक्के मारे हैं।