आईपीएल एक ऐसा लीग है जो अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाना जाता है, जिसमें 1 गेंद पर पूरा खेल का माहौल चेंज हो जाता है।
आईपीएल 2024 का संस्करण जल्द ही शुरू होने वाला है इसको लेकर सारी तैयारियां की जा रही है। 19 दिसंबर 2023 को इसका मिनी ऑक्शन होगा।
कई ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज रह चुके हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज बल्लेबाजी करके शतक जड़ा है। आइए उनके बारे में जानते हैं
क्रिस गेल एक ऐसे बल्लेबाज रह चुके हैं जो कम गेंदों में गेम का रुख मोड़ना जानते थे। उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जड़ा था और 175 रनों की पारी खेली थी।
यूसुफ पठान ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक मार दिया था। हालांकि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 3 रनों से हार मिली थी।
यूसुफ पठान ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक मार दिया था। हालांकि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 3 रनों से हार मिली थी।
किंग्स इलेवन की ओर से खेलते हुए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों पर सेंचुरी जमा दी थी।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स के लिए महज 42 गेंदों पर सेंचुरी जड़ दिया था। उन्होंने यह कारनामा साल 2009 में किया था।
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए साल 2016 में शतक जड़ा था।